Gorakhpur News: हृदयाघात से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी: प्राचार्य
गोरखपुर, जुलाई 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की महात्मा गांधी एवं प्रेम नारायण इकाई तथा मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें स्वयंसेवकों को आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में हृदयाघात के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में लोगों को सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। प्रशिक्षक अर्जुन शुक्ला ने बताया कि सीपीआर का उपयोग तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन अचानक रुक जाए। इसका उद्देश्य चिकित्सा सहायता मिलने तक मस्तिष्क और अन्य महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.