गोरखपुर, अगस्त 31 -- Gorakhpur News: गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता। महानगर में रविवार को एक बार फिर बारिश में असमानता दिखाई दी। दोपहर में महानगर के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश हुई, जबकि उत्तरी हिस्सों में बादलों ने मायूस किया और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। बलिया और देवरिया की तरफ से आए बादलों ने रविवार को महानगर के रुस्तमपुर, गोपलापुर, तारामंडल, मोहद्दीपुर, इंजीनियरिंग कॉलेज, सिंघड़िया, दिव्यनगर, ट्रांसपोर्ट नगर, सिक्टौर, नौका विहार क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग रविवार को 2.8 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड जारी किया है। हालांकि शहर के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई।रविवार को आसमान में दिन भर हल्के काले बादल छाए रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पांच सितंबर तक कानपुर समेत पूर्वी यूपी में बारिश का अलर्ट ...