गोरखपुर, अगस्त 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर प्रत्येक मंगलवार को रेल अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसे लेकर महाप्रबंधक कार्यालय की ओर से सोमवार को सूचना जारी की गई है। इसके तहत प्रत्येक मंगलवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर्मचारियों और अधिकारियों को महाप्रबंधक से मिलने का अवसर मिलेगा। रेल प्रशासन के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों की उन समस्याओं और शिकायतों का समाधान कराना है, जो मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), मुख्य विभागाध्यक्ष (सीडब्ल्यूएम/पीएचओडी) अथवा अपर महाप्रबंधक (एजीएम) स्तर पर नहीं सुलझ पाई हैं।

कर्मचारियों की समस्याएं ऐसे मामलों को कर्मचारी सीधे महाप्रबंधक के सामने रख सकेंगे। महाप्रबंधक संबंधित कर्मचारी की समस्या ...