गोरखपुर, अगस्त 31 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय नगर आयुक्त अजय जैन ने सोमवार सुबह शहर में चल रहे नाला सफाई कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने सावित्री हॉस्पिटल के पास निर्माणाधीन नाले की दीवार, थवई पुलिया के पास और देवरिया बाईपास रोड पर संकटमोचन हनुमान मंदिर के पीछे चल रहे नाला सफाई कार्यों का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नाला सफाई का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।इसके बाद नगर आयुक्त अजय जैन ने वार्ड संख्या 59 आत्माराम नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, नालियों की सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई नालियां सिल्ट से भरी मिलीं। इस पर उन्होंने नियमित रूप से नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए।अजय जैन ने कहा कि वार्ड में सिल...