गोरखपुर, अगस्त 21 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरियाडीह गांव स्थित राजेंद्र तिराहा से पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आरोपी गारद निषाद पुत्र राजेंद्र निषाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कोतवाल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बैरियाडीह के विशाल गुप्ता ने पूर्व में दर्ज मुकदमे को लेकर हुए विवाद के संबंध में तहरीर दी थी। आरोप है कि अभिषेक निषाद, दिवाकर निषाद, गारद निषाद, रामशरण निषाद और रमेश निषाद ने विशाल गुप्ता को जान से मारने की नीयत से कट्टा और रॉड लेकर हमला कर घायल कर दिया। सिर में चोट लगने के कारण विशाल गुप्ता बेहोश होकर गिर गए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गारद निषाद के खिलाफ वर्ष 2023 और 2024 में भी बड़हलगंज कोतवाली में गंभीर धार...