गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। खिरिया में रविवार शाम डीजे का बकाया किराया और सामान मांगने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने सिरसिया गांव के पोखरे के पास से कृष्णा कन्नौजिया, साहिल कन्नौजिया और रोहित कन्नौजिया को पकड़ा। उनके पास से धारदार हथियार भी बरामद हुआ। बनकटिया बुजुर्ग निवासी कौशल कन्नौजिया की तहरीर पर पुलिस ने रविवार रात तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप है कि किराये के पैसे देने के बहाने बुलाकर कौशल को पकड़ लिया गया और कृष्णा ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...