गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। भाजपा नेता अष्टभुजा शुक्ला ने खजनी के ग्राम अहिरौली पहुंचकर शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने स्वर्गीय शिवकुमार त्रिपाठी के पुत्र आदित्य त्रिपाठी एडवोकेट से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया। शुक्ला ने जिला प्रशासन से मांग की कि हत्या के मामले में वांछित सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य शिव सागर तिवारी, रत्नेश पांडे, गिरिजेश दत्त पांडे, अनिल कुमार गुप्त, शिवचरण रावत, अभय श्रीवास्तव, दीपक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...