गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अस्पताल में गुरुवार को एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ सीएमओ डॉ. नंद लाल कुशवाहा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ संतोष श्रीवास्तव, डॉ. गणेश यादव एवं एसएसके नोडल अधिकारी डॉ. नवीन वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को एचआईवी व एड्स के प्रति जागरूक करना, संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर के आयोजन एवं संचालन में टीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर राजेश सिंह, पीपीएम कोऑर्डिनेटर अभय नारायण मिश्रा एवं मिर्जा आफताब बेग का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...