Gorakhpur News: स्वर्णकार समाज ने मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के महानगर अध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी दीपक मीणा को सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने स्वर्णकाण समाज की समस्याओ का जल्द निराकरण करने का अनुरोध किया। उन्होंने ज्ञापन में स्वर्णकार कला बोर्ड का गठन मध्य प्रदेश व पंजाब प्रदेश के तर्ज पर करने, साहूकारी लाइसेंस फिर बहाल करने, सशस्त्र लाइसेंस स्वर्णकार समाज को देने की मांग की। साथ ही उन्होंने स्वर्णकार समाज के साथ हो रहीं हत्या लूट जैसी घटनाओं का तुरंत निराकरण करने की मांग की। इस दौरान अशोक वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, ऋतिक वर्मा, राजेश्वर वर्मा, बलराम वर्मा, धनजंय वर्मा, विजय वर्मा, बब्लू वर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.