गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 गोरखपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का सर्वेक्षण के परिणाम पर नगर निगम पार्षदों की निगाह है। इस बार वार्डों का मूल्यांकन साफ-सफाई की जमीनी स्थिति के साथ-साथ कचरा प्रबंधन और नागरिकों की भागीदारी के आधार पर होगा। यह जानकारी नगर आयुक्त अजय जैन ने शुक्रवार को उपसभापति पूनम सिंह और उनके साथ आए पार्षदों को दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणाम घोषित होने के बाद महानगर के 80 वार्डों में जिन 10 वार्डो का प्रदर्शन अच्छा रहेगा, अंकों के आधार पर उन्हें आदर्श वार्ड घोषित किया जाएगा। कहा कि पूर्व की भांति तीन और वार्डों को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: नौ आदर्श वार्डों में सीसी कैमरे लगाने को नहीं मिली फर...