गोरखपुर, सितम्बर 13 -- Gorakhpur News: 15 सितम्बर से 17 अक्तूबर तक चलेगा अभियान 25 सितम्बर से मलिन बस्तियों पर विशेष फोकस गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में 15 सितम्बर से 17 अक्तूबर तक 'स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत' की थीम पर 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 25 सितम्बर से दो अक्तूबर तक शहर की सभी मलिन बस्तियों में 157 घंटे का सतत महासफाई अभियान चलेगा। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने अभियान को सफल बनाने के लिए जोनल अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

अभियान की योजनाएँ 15 और 16 सितम्बर को महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठकें होंगी। इसमें पोर्टल पर क्लीननेस टारगेट यूनिट चिह्नित करने के साथ उनकी सफाई...