गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य के निर्देश पर विशेष व्याख्यान शुरू हुआ है। यह भी पढ़ें- पांच एमबीबीएस विद्यार्थियों को मिला एसटीएस अनुदानविशेष व्याख्यान बुधवार को एनाटमी विभाग से शुरू व्याख्यान में छात्रों को सीएनएस हिस्टोलॉजी, डिजिटल मॉर्फोमेट्री और ब्रेन एटलस के बारे में समझाया गया। आईएमएस बीएचयू के एनाटॉमी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार नायक ने मानव मस्तिष्क की संरचना और उसके आधुनिक अध्ययन पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेंट्रल नर्वस सिस्टम की हिस्टोलॉजी को समझने के लिए प्रयोगशाला में सटीक स्लाइड तैयार करना सबसे महत्वपूर्ण है। बेहतर स्लाइड के माध्यम से तंत्रिका ऊतकों की सूक्ष्म संरचना का अध्ययन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।डिजिटल मॉर्फोमेट्री की उपयोगि...