गोरखपुर, अक्टूबर 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। सीएम ग्रिड फेज-2 के तहत होटल शिवाय से अग्रसेन चौराहे तक सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई 18 मीटर से घटाकर 16 मीटर करने की मांग उठी है। शिवाय होटल से बैंकरोड जाने वाले मार्ग के प्रभावित दुकानदारों ने इस बाबत नगर आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा है। उनका कहना है कि सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई के कारण उनकी दुकानों का बड़ा हिस्सा प्रभावित होगा। इससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा।दुकानदारों ने अपने प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि उनकी दुकानों से ही परिवारों का भरण-पोषण होता है। ऐसे में सड़क की चौड़ाई 18 मीटर निर्धारित होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार जयसवाल, धनंजय त्रिपाठी, प्रसन्न कुमार गुप्ता, निक्की समेत अन्य दुकानदार शा...