गोरखपुर, अगस्त 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर क्लब लिमिटेड में आयोजित स्नूकर टूर्नामेंट-2026 का शुभारंभ बुधवार को उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में रोहित अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में अदनान फारुख अली शाह, शैलेश बाजपेयी, अतुल मेहरोत्रा, अमित जालान, आशुतोष अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, डॉ. मिहिर कुमार, गिरेंद्र टेकरीवाल, सुबोध जालान, रंजन गुप्ता, विशाल अग्रवाल एवं गौरव अग्रवाल सहित क्लब के अनेक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। महासचिव डॉ. संजीव गुलाटी, सलाहकार एवं स्टोर सचिव रोहित अग्रवाल तथा बिलियर्ड्स सचिव डॉ. मिहिर कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र कुमार, प्रफुल्ल नागरकर, दीपक अत्रे, नीरज मटेनहलिया, अनुज अग्र...