Gorakhpur News: स्कॉर्पियो में खरोंच लगी तो बाइक सवार को पीटकर किया घायल
गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार रात करीब आठ बजे स्कॉर्पियो में खरोंच लगने पर सवार युवक ने बाइक चालक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर चार तिघरा गांव निवासी उत्कर्ष सिंह (22) मंगलवार रात बाइक से घर जा रहा था। रेलवे क्रॉसिंग के पास जाम के दौरान उसकी बाइक स्कॉर्पियो से टकरा गई। इससे स्कॉर्पियो में हल्की खरोंच आ गई। आरोप है कि इसी बात पर स्कॉर्पियो सवार अखिलेश यादव ने उत्कर्ष को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.