गोरखपुर, अक्टूबर 17 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बढ़या मार्ग पर गोड़वारी पुल के पास शुक्रवार दोपहर स्कूल से साइकिल से घर लौट रहे छात्र-छात्राओं को मनबढ़ युवकों ने घेरकर मारपीट की। हमले में छात्र अंकित का सिर फट गया, जबकि उसकी बहन सोनल के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।ग्रामसभा सांखी के शिवपुर टोला निवासी विनोद सहानी पुत्र लालचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी बेटी सोनल, उसकी सहेली निर्जला, बेटा अंकित और उसका साथी राममोहन पीपीगंज स्थित बापू इंटर कॉलेज से पढ़कर साइकिल से घर लौट रहे थे। आरोप है कि बढ़या मार्ग पर गोड़वारी पुल के पास अमन और उसके चार साथियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियो...