गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाने के बाद लापता हुईं दो छात्राओं को पुलिस ने शुक्रवार सुबह अयोध्या से बरामद कर लिया। दोनों छात्राएं गुरुवार दोपहर स्कूल से घर नहीं लौटी थीं। उनकी साइकिल और स्कूल बैग सड़क किनारे मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से तलाश शुरू की तो उनका सुराग अयोध्या में मिला। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 10 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे गांव की ही दूसरी छात्रा के साथ भटहट कस्बे स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने गई थी। दोपहर वे घर नहीं लौटीं। करीब ढाई बजे परिजनों को गांव की ओर जाने वाली पक्की सड़क से कुछ दूरी पर छात्राओं की साइकिल और स्कूल बैग पड़...