Gorakhpur News: स्कूल में देर से आने पर छात्रा को दंडित किया तो पिता ने हेडमास्टर को पीटा
गोरखपुर, सितम्बर 4 -- Gorakhpur News: भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के खिरकिटा दुबे गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रा को स्कूल में देर से पहुंचने पर दंडित करने पर उसके पिता ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक मारपीट की। इस दौरान हेडमास्टर की टीशर्ट भी फाड़ दी गई। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक सितंबर को विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रार्थना सभा में देर से पहुंचने वाले सभी छात्रों को दंडित किया गया था। कक्षा छह की एक छात्रा को भी दंडित किया गया था। प्रधानाध्यापक के मुताबिक, घटना के कुछ देर बाद छात्रा के पिता दिलीप कुमार विद्यालय पहुंचे। वह सीधे उनके कार्यालय में आए और विवाद करने लगे।प्रधानाध्यापक के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.