गोरखपुर, सितम्बर 8 -- Gorakhpur News: जंगल धूसड़/पादारी बाजार हिटी। गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर जंगल धूसड़ में मंगलवार दोपहर स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार महिला के भाई के मित्र आकाश (25) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: बस के टक्कर से मोपेड सवार दंपत्ति व पुत्र की मौतघटनास्थल की जानकारी जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे स्कूल की छुट्टी के समय जंगल धूसड़ स्थित एक निजी स्कूल की बस जंगल धूसड़ से पादरी बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार सुनीता देवी (40), उनके भाई अनिल (30) और अनिल के मित्र आकाश (25) पादरी बाजार से पिपराइच की ओर जा रहे थे। सड़क पार कर रहे मजदूर राजन (18) को बचाने के प्रयास में बाइ...