Gorakhpur News: स्कूल जाने निकली युवती लापता, मुकदमा दर्ज
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय छात्रा शुक्रवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, छात्रा सुबह आठ बजे कन्या इंटर कॉलेज मोइनावाद गई थी, लेकिन विद्यालय में जानकारी करने पर पता चला कि वह उस दिन स्कूल पहुंची ही नहीं थी। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। दोपहर 2:23 बजे मां के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप संदेश आया कि वह जिससे बात करती है, उसी के साथ जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.