Gorakhpur News: स्कूल गई छात्रा का अपहरण, तीन के खिलाफ केस
गोरखपुर, जुलाई 31 -- Gorakhpur News: झंगहा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने गई 16 वर्षीय छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने पर परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार झंगहा क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे इंटर कॉलेज पढ़ने गई थी। छुट्टी के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सहेलियों और सहपाठियों से पूछताछ में पता चला कि कोना सोनबरसा निवासी जयकांत यादव, उसके साथी प्रियांशु यादव तथा करही गांव निवासी नीतू निषाद छात्रा को अपने साथ ले गए हैं। परिजनों का आरोप है कि घटना में काले रंग की स्प्लेंडर बाइक का इस्तेमाल किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.