गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र के एक युवक की अवैध तमंचे के साथ बनाई गई रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक उंचेर गांव का निवासी है। रील में युवक हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि बैकग्राउंड में भोजपुरी गीत 'जिंदगी पर केस लड़ब हम 302 के धारा पर' बज रहा है। रील के कैप्शन में 'महफ़िल में वापस आ चुके हैं' लिखा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि युवक की पहचान और वीडियो की सत्यता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...