Gorakhpur News: सोरायसिस सिर्फ त्वचा नहीं, शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को भी करता है प्रभावित
गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। सोरायसिस सिर्फ त्वचा की बीमारी नहीं, बल्कि यह शरीर के दूसरे अंगों और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती है। इससे पीड़ित लोगों में मधुमेह, हृदय संबंधी समस्याएं, जोड़ों में दर्द और मानसिक तनाव जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे में केवल त्वचा के लक्षणों का इलाज करना पर्याप्त नहीं है। यह जानकारी गुरुवार को एम्स में विश्व सोरायसिस दिवस पर आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दी। एम्स के त्वचा रोग विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय भारती ने किया। उन्होंने बीमारी की समय पर पहचान और विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों के समन्वय से इलाज की जरूरत बताई। त्वचा रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सोरायसिस प्रतिरक्षा प्रणाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.