गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर/कुसुम्ही हिंदुस्तान संवाद। सैनिक विहार कॉलोनी में शनिवार को राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं एयरफोर्स अधिकारियों ने लोगों के साथ बैठक की, जिसमें 31 मीटर चौड़ाई में नंदानगर अंडरपास बनाने पर सहमति का दावा किया गया, जबकि नंदानगर के लोगों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर न करते हुए विरोध पर कायम रहने की बात कही। ऐसी स्थिति में तीन माह से रूके हुए नंदानगर अंडरपास निर्माण की राह नहीं खुली है, जबकि लोक निर्माण विभाग ने 31 मीटर चौड़ाई में नए सिरे से निशानदेही एवं दुकानों-मकानों के मुआवजा की तैयारी की है। नंदानगर के लोगों का कहना है कि अधिकारियों ने सैनिक विहार कॉलोनी में बैठक की तो उनकी बात नहीं सुनी गई। जैसे ही 31 मीटर चौड़ाई में अंडरपास बनाने का निर्णय सुनाया गया तो कुछ लोगों ने ताली बजा दी तो नंदानगर...