Gorakhpur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर
गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी महाविद्यालय में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रोवर्स-रेंजर्स की ओर से स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान व स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक सीताराम प्रसाद, प्राचार्या डॉ. नीरा गुप्ता, उप प्राचार्य डॉ. अनिमेष तरफदार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रतिमा पांडेय तथा आकाश चौधरी सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: रक्तदान कर बचाएं दूसरों की जिंदगी : प्राचार्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.