गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, कजाकपुर में बुधवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी 'इनोविस्टा-2026' का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कला से जुड़े आकर्षक मॉडल व रचनात्मक परियोजनाएं प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन किया। निदेशक पी. प्रभाकर ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मकता विकसित करते हैं। प्रधानाचार्या अनुराधा त्रिपाठी ने प्रदर्शनी को विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, परिश्रम और सृजनात्मकता का प्रतिबिंब बताते हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...