गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में मंगलवार को कला संकाय की ओर से 'वायु गुणवत्ता प्रबंधन एवं पर्यावरण जागरूकता' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कॉलेज के असेंबली हॉल में 13 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होने वाले कार्यक्रम में मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि और बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के महानिदेशक प्रो. गोविंद पांडेय विशिष्ट अतिथि होंगे। प्राचार्या प्रो. आरएन सैमुअल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण के साथ 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...