गोरखपुर, अगस्त 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय क्रीड़ांगन पर आयोजित गोरखपुर फुटबॉल लीग बी डिवीजन के अंतर्गत बुधवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। 18 वें दिन के पहले मुकाबले में सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब ने एमपी फुटबॉल क्लब को 1-0 से पराजित किया। वहीं, ब्लू सफायर व स्टार क्लब भगवानपुर का दूसरा मुकाबला 0-0 पर समाप्त हुआ। पहले मैच में अमरनाथ, रहमतुल्लाह, फारूक और रतन सिंह निर्णायक रहे। दूसरे मुकाबले में संजय साहनी, घनश्याम सिंह, दुर्गेश और आमिर खान निर्णायक की भूमिका में मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व सचिव एन पी गौड़, वर्तमान सचिव हमजा खान, डॉ. अमिल हयात खान, अश्वनी कुमार यादव, कुर्बान अली, कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव, अरुण कुमार तिवारी, भूपेंद्र मिश्रा, सूरत छेत्री आदि मौजूद ...