Gorakhpur News: सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी, केस
गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के बरहुआ गांव में सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरहुआ निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि 13 जुलाई को वह अपनी पत्नी के साथ बीमार भांजे को देखने गोरखपुर के एक अस्पताल गए थे। मकान में ताला लगा था। पत्नी अस्पताल में ही रुक गई, जबकि वह वापस घर लौटे। घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर नकदी और जेवरात गायब मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.