गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय महानगर की सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त अजय जैन ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत शुक्रवार को जोन संख्या-5 के 15 वार्डों की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कर्मचारियों की उपस्थिति और यूजर चार्ज वसूली में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता के परिणाम पर पार्षदों की निगाहें सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए अब कर्मचारियों की उपस्थिति प्रतिदिन दो बार दर्ज की जाएगी। पहली हाजिरी सुबह 6 बजे और दूसरी पूर्वाह्न 11 बजे लगेगी। इससे कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति और कार्य निष्पादन की निगरानी की जाएगी। नगर आयुक्त ने चेताया कि कोई कर्मचारी लग...