गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: कुसम्ही बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर की तरफ से आ रही सुपर कैरी वैन और गोरखपुर की ओर से आ रहे बैटरी चालित ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। टक्कर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। ई-रिक्शा को दुर्गेश कुमार (25) चला रहे थे, जबकि सुपर कैरी वैन का चालक इरफान (55) था। सुपर कैरी वैन में कुछ महिलाएं भी सवार थीं। राहत की बात यह रही कि हादसे में ई-रिक्शा चालक दुर्गेश कुमार, सुपर कैरी चालक इरफान और वाहन में सवार महिलाओं को कोई चोट नहीं आई। सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...