Gorakhpur News: सुपरनोवा विस्फोट से खुल सकते हैं ब्रह्मांड के कई रहस्य
गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू के भौतिकी विभाग में शुक्रवार को सुपरनोवा विस्फोट विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल के खगोल वैज्ञानिक प्रो. शशि भूषण पांडेय ने तारों के जीवन चक्र और उनके अंतिम चरण में होने वाले विशाल विस्फोटों की वैज्ञानिक प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि सुपरनोवा वह खगोलीय घटना है, जिसमें किसी विशाल तारे का केंद्र अचानक ढह जाता है और भीषण विस्फोट होता है। इस दौरान इतनी अधिक ऊर्जा निकलती है कि इसकी चमक ब्रह्मांड में बहुत दूर से भी देखी जा सकती है। सुपरनोवा विस्फोट के अध्ययन से वैज्ञानिकों को तारों की संरचना, उनके विकास और ब्रह्मांड की उत्पत्ति से जुड़े रहस्यों को समझने में मदद मिलती है।प्रो. पांडेय ने डार्क मैटर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.