गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। पीएम श्री राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित 70वीं तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में जुबिली इंटर कॉलेज की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में उसने एमजी इंटर कॉलेज को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर जुबिली के कप्तान सुधांशु ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी एमजी इंटर कॉलेज की टीम 10 ओवर में 48 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जुबिली के कप्तान सुधांशु ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुबिली की टीम ने दो विकेट खोकर सातवें ओवर में ही 49 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। सुधांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारत स्पोर्ट्स के मालिक करीम ने उन्हें ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया।

सेमीफाइन...