गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सूर्यकुंड धाम में सूर्यकुंड धाम विकास समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन मंगलवार को सुदामा चरित्र प्रसंग के वर्णन के साथ कथा का भावपूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर कथा पंडाल में मौजूद भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी विनोद पांडे एवं दिव्या पांडे उपस्थित रही। सुबह 6 बजे से यज्ञाचार्य प्रशांत दुबे एवं हिमांशु दुबे के नेतृत्व में 11 विद्वान आचार्यों द्वारा पूजन एवं पाठ पारायण प्रारंभ हुआ। दोपहर बाद शुरू हुए श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन के कथा वाचक हनुमतेश जी महाराज ने सुदामा प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया जिसे सुन श्रद्धालु भावुक हो गए। यह भी पढ़ें- Amroha News: कृष्ण-सुदामा ...