गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान होने वाले हादसों को रोकने और सफाई कर्मियों को सुरक्षित कार्य के लिए दक्ष बनाने की दिशा में नगर निगम ने पहल की है। नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के तहत सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों (एसएसडब्ल्यू) के प्रथम बैच का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सोमवार को पूरा हुआ। सीवर सफाई कर्मियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य संरक्षण, जोखिम से बचाव और आधुनिक कार्य-कौशल की जानकारी देने के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (एनएसकेएफडीसी) की विशेषज्ञ टीम ने कर्मियों को प्रशिक्षित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...