गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के मठिया खुर्द गांव में भूमि विवाद के दौरान राजस्व विभाग की ओर से लगाए गए सीमांकन पिलर को उखाड़ने का आरोप लगा है। मामले में सेवानिवृत्त सीआईएसएफ कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मठिया खुर्द निवासी श्याम मुरारी शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त हैं। उनकी पुश्तैनी भूमि को लेकर मुन्ना शुक्ला, प्रिंस शुक्ला और सुनील शुक्ला के साथ वर्ष 2010 से विवाद चल रहा है। श्याम मुरारी के मुताबिक भूमि विवाद के संबंध में शिकायत किए जाने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने उनकी भूमि का सीमांकन किया था। सीमांकन के दौरान भूमि की वास्तविक सीमा चिह्नित करने के लिए मौके पर पिलर लगाया गया था। शिकायतकर्त...