गोरखपुर, नवम्बर 2 -- Gorakhpur News: सचित्र, गोरखपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य सूचना ब्यूरो (सीबीएचआई), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की उपनिदेशक दीक्षा सचदेवा ने सोमवार को अपने टीम के सदस्यों के साथ जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं का गहनता से मूल्यांकन किया। निरीक्षण के बाद उपनिदेशक दीक्षा सचदेवा ने एसआईसी व चिकित्साधीक्षक संग कार्यालय में बैठक की। दिशा-निर्देशों के क्रम में उन्होंने कहा कि ऑनलाइन डेटा प्रेषण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो सके। इस मौके पर नवागत एसआईसी डॉ. संजय कुमार वर्मा, चिकित्साधीक्षक डॉ. बीके सुमन, वरिष्ठ परामर्शदाता व जनरल सर्जन डॉ. आरडी रमन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...