गोरखपुर, सितम्बर 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मांगलिक आयोजनों के लिए रियायती दर पर सुविधा देने के उद्देश्य से जंगल नकहा नंबर-2 में 3.08 करोड़ रुपये की लागत से बना कल्याण मंडपम अब सेवाओं के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वार्ड नंबर 54 उर्वरक नगर में 2461 वर्गमीटर में बने इस दो मंजिले मंडपम का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समारोह पूर्वक किया। इसके पूर्व उन्होंने कल्याण मंडपम के प्रथम एवं द्वितीय तल का भ्रमण कर निर्माण कार्य एवं सुविधाओं का जाएजा भी लिया। इस कल्याण मंडपम में एक साथ करीब 300 लोग विभिन्न सामाजिक, पारिवारिक और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल हो सकेंगे。 यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सीएम योगी ने 40 करोड़ की 119 परियोजनाओं लोकार्पण-शिलान्यास कियामुख्यमंत्री का पौधारो...