Gorakhpur News: सीएम ग्रिड फेज 02: कलक्ट्रेट और टाउनहाल प्रदर्शनी मैदान की तोड़ी जाएगी चारदीवारी
गोरखपुर, अक्टूबर 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय सीएम ग्रिड फेज-2 के तहत कचहरी चौक से शास्त्री चौक तक सड़क निर्माण की राह में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए नगर निगम चारदीवारी हटाएगा। सड़क के लिए कलक्ट्रेट परिसर और टाउनहाल प्रदर्शनी मैदान की चारदीवारी 02-02 मीटर तोड़ कर पीछे की जाएगी। इस मार्ग का राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) 24 मीटर निर्धारित है। वहीं, हरिओमनगर तिराहे पर स्काउट कुटीर की चाहरदीवार तोड़ कर पीछे की जाएगी। नगर निगम सड़क निर्माण में बाधक संरचनाओं को हटाकर काम में तेजी लाने की तैयारी में जुटा है।
परियोजना का दायरा और लागत सीएम ग्रिड फेज-2 के तहत गोलघर और आसपास की प्रमुख सड़कों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। इसी क्रम में शास्त्री चौक से छात्रसंघ चौराहा वाया अंबेडकर चौक, अंबेडकर चौक से एस्प्रा तिराहा वाया हरिओमनगर तिराहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.