गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने शुक्रवार को चरगांवा ब्लॉक के खुटहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। सीएमओ ने प्रसव कक्ष, ओटी और दंत चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद अधीक्षक और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संग बैठक कर कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि अस्पताल में उपलब्ध विशेष सुविधाओं के बारे में लोगों को जानकारी रहे और वह इसका लाभ उठा सकें। सीएमओ ने अस्पताल में सी-सेक्शन डिलीवरी की संभावनाओं के बारे में भी चर्चा की। वहां मौजूद चिकित्सा अधिकारियों ने अस्पताल की सेवाओं को और मजबूत बनाने के सम्बन्ध में सीएमओ को आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ बीके चौधरी, सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, एआरओ रितेश यादव ...