Gorakhpur News: सीआईएसएफ जवान की मौत में कैब चालक से पूछताछ
गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट स्थित बोक्टा-बरवार बांध के किनारे मृत मिले सीआईएसएफ जवान कर्मवीर यादव (38) की मौत की जांच में पुलिस ने अहम कड़ी तलाश ली है। पुलिस ने धनबाद से जवान को गोरखपुर लेकर आने वाले कैब चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से कैब की पहचान होने के बाद पुलिस चालक तक पहुंची। अब उससे जवान के धनबाद से रवाना होने से लेकर गोरखपुर पहुंचने तक के घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने जांच के दौरान कालेसर और आसपास के अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान जवान को धनबाद से गोरखपुर लाने वाली कैब नजर आई। फुटेज से वाहन का पंजीकरण नंबर मिलने के बाद पुलिस ने वाहन मालिक और चालक की जानकारी जुटाई। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.