Gorakhpur News: सिविल बार एसोसिएशन के परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम
गोरखपुर, जुलाई 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 28 जुलाई को जनपद न्यायालय परिसर में सिविल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित कार्यकारिणी के परियच सम्मेलन में शामिल होंगे। उनके आगमन के मद्देनजर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। गेट नंबर-1 पर जलभराव की समस्या दूर करने के लिए गिट्टी डालकर मार्ग को समतल कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पूरे न्यायालय परिसर में साफ-सफाई, छिड़काव और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: आने को हैं सीएम : दलदल सुखाने में खपी 12 ट्रक मौरंग व गिट्टी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.