गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर के बिछिया स्थित मल्लाह टोला में 20 वर्षीय अजीत मिश्रा की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। सोमवार देर शाम दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। सिर में गंभीर चोट के अलावा हाथ-पैर पर खरोंच के निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार को परिजनों ने बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर स्थित पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया। पिता ने बेटे को मुखाग्नि दी। उधर, पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों अर्जुन निषाद और आर्यन थापा को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम में सिर की चोट की पुष्टि अ...