Gorakhpur News: सिपाही कांड: सीसीटीवी फुटेज के जरिए प्रधानाचार्या ने दी गवाही, जिरह पूरी
गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला अस्पताल से नाबालिग बालिका के अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या के मामले में गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो शमीम अहमद अंसारी की अदालत में अभियोजन की पांचवीं गवाही हुई। विशेष लोक अभियोजक राम मिलन सिंह ने सरस्वती विद्या मंदिर चिउटहां, मानीराम की प्रधानाचार्य गरिमा उपाध्याय को साक्षी के रूप में पेश किया। उन्होंने विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज विवेचक को उपलब्ध कराई थी। अदालत में प्रधानाचार्य ने फुटेज के संबंध में अपना बयान दर्ज कराते हुए उसे साबित किया। बचाव पक्ष की ओर से गवाह से जिरह भी पूरी कर ली गई। अदालत ने अगली गवाही के लिए 25 सितंबर की तारीख तय की है। मामले के अनुसार, 28 जुलाई की रात जिला अस्पताल से नाबालिग बालिका लापता हो गई थी। 30 जुलाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.