Gorakhpur News: सिटी बस सेवा का विस्तार, मगहर के लोगों को होगी राहत
गोरखपुर, अगस्त 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। संत कबीर की स्थली मगहर तक बेहतर आवागमन के लिए सिटी बस सेवा का विस्तार कर दिया गया है। अब महेसरा से चलने वाली सिटी बस भीटी रावत से आगे कसरवल तक संचालित होगी। नई व्यवस्था के तहत बस प्रतिदिन महेसरा और कसरवल के बीच तीन फेरे लगाएगी। इससे मगहर और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों तथा श्रद्धालुओं को वाहन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रूट डायवर्जन से बस यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.