Gorakhpur News: सिंचाई के पानी को लेकर विवाद, मारपीट में चार पर केस
गोरखपुर, जुलाई 4 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सरकारी नलकूप से खेत की सिंचाई के दौरान हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्ष्मणपुर गुलरबान टोला निवासी रामनाथ प्रजापति ने पुलिस को बताया कि सरकारी नलकूप से उनके खेत में पानी चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी रामआधार, संदेश, उर्मिला देवी और शशिकला ने सिंचाई की नाली काट दी। विरोध करने पर सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में रामनाथ घायल हो गए और उनके हाथ में भी गंभीर चोट आई। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.