गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/रसूलपुर चकिया, हिन्दुस्तान टीम। पीपीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में समूह से किश्त पर रुपये निकालने के दबाव का विरोध करने पर सास का सिर फोड़ने के मामले में पुलिस ने बहू और बेटे पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि बेटे ने हाथ पकड़ा था तो बहू ने डंडे से सिर पर वार किया था। रायपुर गांव निवासी सोनमती पत्नी मनुराम सहानी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बहू सुमन समूह से किश्त पर पैसा निकालने के लिए लगातार दबाव बना रही थी। मना करने पर बहू पिछले दो दिनों से उनके साथ गाली-गलौज कर रही थी। आरोप है कि किश्त निकालने वाले दिन बहू सुमन और बेटा हरिकेश दोनों मिलकर सोनमती पर किश्त निकालने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने विरोध किया तो बेटे ने पीछे से उनका हाथ पकड़ लिया और बहू ने डंडे से उनके सि...