गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। कैथवली गांव में पत्नी से विवाद की सूचना पर पहुंचे साले, ससुर और दो अज्ञात लोगों पर बहनोई को लाठी-डंडे से पीटकर घायल करने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर गोला पुलिस ने साले और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैथवली निवासी दीपक चंद पुत्र परमहंस रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अगस्त को उसका पत्नी मधु से कहासुनी हो गई थी। पत्नी ने मायके वालों को सूचना दे दी। इस पर उसके साले अमित रावत उर्फ निक्कू ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसकी बहन को पति ने सब्जी काटने वाले चाकू से घायल कर दिया है। दीपक के मुताबिक, वह तहसील में ड्यूटी पर चला गया था।इसी दौरान उसका साला अमित रावत उर्फ निक्कू, ससुर शेषनाथ और दो अज्ञात लोग स्कॉर्पियो से उसके घर पहुंचे। उन लोगों ...