गोरखपुर, नवम्बर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। रानीडीहा में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ के आठवें दिन कथा व्यास डॉ श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बिन मांगे सुदामा को अपने जैसा समृद्धशाली बना दिया। वे सुदामा व कृष्ण की मित्रता का प्रसंग सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की मित्रता सारे कष्टों को हरने वाली है। कहा कि सुदामा जी पौष शुक्ल सप्तमी के दिन द्वारिकापुरी में भगवान से जब मिले तब भगवान मित्र की दशा देख गले लगाकर खूब रोये। उनके तांदुल खाकर अपने जैसा समृद्धशाली बना दिया। इस अवसर पर शकुन्तला, अमरेंद्र सिंह, दिनेश मणि त्रिपाठी, डा ए के सिंह, प्रमोद सिंह, विभूती सिंह, रागिनी सिंह, राजदेव पासवान, वकील पासवान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सारे कष्टों को हरने वाली है श्रीकृष्ण की मित्रता: डॉ श्रीप्रकाश

हिं...