गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। बीज विक्रेताओं के लिए अब भारत सरकार के साथी पोर्टल (बीज प्रमाणीकरण, ट्रैकिंग एवं स्टॉक प्रबंधन) पर बीज लाइसेंस ऑनबोर्ड कराना अनिवार्य हो गया है। पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराने वाले विक्रेता बीज की बिक्री या कारोबार नहीं कर सकेंगे। 31 जुलाई अंतिम तिथि है。

गोरखपुर में स्थिति गोरखपुर जनपद में 1392 लाइसेंसी बीज विक्रेता हैं, सोमवार तक सिर्फ 15 बीज विक्रेताओं ने साथी पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। यह संख्या भी कृषि विभाग ने ऐसे हासिल किया कि उन्होंने बीज विक्रेताओं को काल किया। उनके मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को लेकर स्वत: पंजीकरण कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि 31 जुलाई तक 1392 लाइसेंसी बीज विक्रेताओं का साथी पोर्टल पर पंजीकरण करने का लक्ष्य मिला है। कुछ माह पूर्व इसके विरोध में गोरखपुर ज...